धर्मनगरी वृन्दावन में रविवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब राधारमण मंदिर के समीप महिला श्रद्धालुओं के एक समूह ने एक स्थानीय युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब आधा दर्जन महिला श्रद्धालु युवक को घेरकर मारपीट कर रही हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
https://www.facebook.com/share/v/1E1uTiyCrN/
फिलहाल मारपीट की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और वीडियो के