Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत बाटी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संतोष अपने भाई को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बन गया। नाराज ग्रामीणों ने संतोष के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल पहुंचा, लेकिन भीड़ के आक्रोश को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई और यातायात को फिर से सुचारू किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 
Previous News

अक्षय तृतीया पर गोवर्धन में सेवा का अनूठा उदाहरण, जलेबी और ठंडी रूह अफ़ज़ा से श्रद्धालुओं को मिली राहत

Next News

वृन्दावन में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, महिला श्रद्धालुओं पर आरोप; पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में