Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तीन साल बाद मिली अपनी जमीन, प्रशासन ने 3 एकड़ भूमि को कराया कब्जामुक्त

कब्जाधारियों के विरोध के बीच चला प्रशासन का अभियान, पुलिस बल की मौजूदगी में पीड़ित को मिला कब्जा

कोसीकलां के गांव बठैन में तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन वर्षों से अवैध कब्जे में रही लगभग 3 एकड़ भूमि को कब्जामुक्त करा दिया। नायब तहसीलदार रूबी यादव, पटवारी प्रियांशु और बठैन गेट चौकी प्रभारी मुनेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

प्रशासन की टीम निर्धारित समय पर मौके पर पहुंची और राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मुस्तैदी और प्रशासन की सख्ती के चलते अभियान सफलतापूर्वक पूरा कराया गया।

भूमि स्वामी रोहताश विसोया और विनीत विसोया ने बताया कि उन्होंने यह जमीन करीब तीन वर्ष पहले खरीदी थी, लेकिन कब्जा नहीं मिलने के कारण लगातार परेशान थे। कई प्रयासों के बाद उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद अब उन्हें अपनी भूमि का कब्जा मिल गया है।

नायब तहसीलदार रूबी यादव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं चौकी प्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी, जिससे कार्रवाई बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक पूरी हो सकी।

 
Previous News

राया के मदेम में बीच सड़क बना रणक्षेत्र, दो पक्षों में जमकर पथराव, LIVE VIDEO वायरल

Next News

मंडी समिति में पैसे के लेनदेन पर बवाल, जमकर चलीं कुर्सियां; कई घायल, VIDEO वायरल