Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 02 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में साध्वी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर मकान बेचने का आरोप

मथुरा/वृंदावन। थाना वृंदावन पुलिस ने वृद्ध साध्वी की हत्या कर उनके मकान के फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने के चर्चित मामले में एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राहुल पुत्र स्वर्गीय शिवदत्त, निवासी गौरा नगर कॉलोनी, वृंदावन को कात्यायनी मंदिर बिजलीघर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, यह मामला वर्ष 2025 में दर्ज हुए एक मुकदमे से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, वृद्ध साध्वी चन्द्रमुखी देवी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। बाद में आरोप लगा कि उनकी हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और उनके मकान के दस्तावेज चोरी कर फर्जी वसीयत एवं अन्य कागजात तैयार कर संपत्ति का बैनामा करा दिया गया।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने हत्या, धोखाधड़ी, जालसाजी, साक्ष्य मिटाने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी अभिषेक ने पूछताछ में कथित रूप से स्वीकार किया था कि आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साध्वी की हत्या कर उनके मकान पर कब्जा करने की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ताजा कार्रवाई में गिरफ्तार राहुल की भूमिका भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति के बैनामे में सामने आई है।

वृंदावन पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Previous News

यूपी में लगातार सातवें साल बिजली दरों में नहीं होगा इजाफा, EV चार्जिंग पर मिलेगी विशेष छूट

Next News

फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, गुड़गांव के कारोबारी ने SSP से लगाई न्याय की गुहार