Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बन्नादेवी क्षेत्र में दबंगई का मामला, बीमार युवक से मारपीट का आरोप

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में दबंगई का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र में चल रहे जुए का विरोध करने पर एक बीमार युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद पीड़ित युवक शिकायत लेकर थाना बन्नादेवी पहुंचा, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में पुलिस मौजूद न होने के कारण घायल युवक के इलाज को लेकर भी स्थिति प्रभावित हुई।

फिलहाल मामला चर्चा में है और संबंधित क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous News

चलते ट्रक में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलकर खाक हुआ वाहन

Next News

छतरपुर में दर्दनाक हादसा: टैंकर में पेंट करते समय दम घुटने से दो मजदूरों की मौत