छतरपुर के हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपूत कॉलोनी में एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ट्रक कुछ ही पलों में धू-धू कर जलने लगा और पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक दहशत और अफरातफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।