Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 02 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM युवा योजना में मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए बड़ा अवसर मिल रहा है। योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त और बिना गारंटी का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे अपना उद्योग या सेवा आधारित व्यवसाय शुरू कर सकें।

योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। सरकार का लक्ष्य प्रतिवर्ष एक लाख युवाओं को इस योजना से जोड़ना और अगले दस वर्षों में 10 लाख नए उद्यम स्थापित कराने का है।

योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु के उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी, जिन्होंने कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया हो, आवेदन कर सकते हैं। पात्र लाभार्थियों को परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी दिया जाता है।

सरकार के अनुसार, पहले चरण में 5 लाख रुपये तक के ऋण पर चार वर्ष तक 100 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाता है। व्यवसाय के सफल संचालन के बाद दूसरे चरण में 10 से 20 लाख रुपये तक के ऋण पर भी ब्याज सहायता का प्रावधान है।

Previous News

LIVE देखें: गोवर्धन से संभावित बसपा प्रत्याशी नीरज शर्मा की हुंकार, चुनावी तैयारी और बड़े मुद्दों पर देखिए सीधा प्रसारण

Next News

₹12 हजार करोड़ का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पहली बारिश में उखड़ा, गड्ढों का वीडियो वायरल