LIVE URL: https://www.facebook.com/share/v/1KuAsXAxT6/
गोवर्धन। गोवर्धन विधानसभा सीट से संभावित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी नीरज शर्मा ने चुनावी तैयारियों का बिगुल फूंकते हुए क्षेत्र में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। उन्होंने समर्थकों के बीच आयोजित कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साझा की और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया।
नीरज शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना और विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और बसपा की नीतियों को लेकर लोगों में सकारात्मक माहौल बन रहा है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने नीरज शर्मा के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आगामी चुनाव में मजबूती के साथ उतरने का भरोसा जताया।
नीरज शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद की जाएगी।