Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 01 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की अंकतालिकाओं का वितरण शुरू, डीआईओएस कार्यालय पर लगी विद्यालय संचालकों की भीड़

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिकाओं का वितरण शुरू कर दिया गया है।

मथुरा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में बुधवार को सुबह से ही विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों की भीड़ देखने को मिली। सभी अपने-अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाएं प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में नजर आए।

जिले में लगभग 550 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें 36 राजकीय विद्यालय, करीब 400 सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय तथा अन्य विद्यालय शामिल हैं। सभी विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से अंकतालिकाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को समय पर उसकी अंकतालिका मिल सके, ताकि उन्हें उच्च कक्षाओं में प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि अंकतालिकाओं का वितरण व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है और जल्द ही सभी विद्यालयों तक अंकतालिकाएं पहुंचा दी जाएंगी, जिसके बाद विद्यालय छात्र-छात्राओं को उनका अंकपत्र वितरित करेंगे।

Previous News

जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी, एक नर्स पर 50 मरीजों का बोझ

Next News

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस पर हाथरस में रक्तदान शिविर, सपा कार्यकर्ताओं ने दिया मानव सेवा का संदेश