चोरी के मामले में वांछित थे सभी आरोपी, स्वाट, सर्विलांस और थाना बिधूना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
औरैया। जिले के बिधूना थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी चोरी के मामलों में वांछित थे। थाना बिधूना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए डहरियापुर मोड़ के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।
घायल बदमाशों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना भेजा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे जांच जारी है।