Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शाजापुर पुलिस का बड़ा कारनामा! 27 लाख रुपये के 179 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 179 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान CEIR पोर्टल की मदद से गुम मोबाइलों को ट्रेस कर विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया।

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने स्वयं आवेदकों को उनके मोबाइल लौटाए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने शाजापुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एसपी ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर जल्द से जल्द ट्रेस और बरामद किया जा सके।

Previous News

बुलंदशहर: मिक्सर मशीन की चपेट में आने से महिला कर्मचारी की मौत, फैक्ट्री में परिजनों का हंगामा

Next News

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का मथुरा जंक्शन पर भव्य स्वागत, कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा रवाना