Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
एसपी ग्रामीण ने किया थाना महावन का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा और दिए दिशा-निर्देश

मथुरा के थाना महावन का दिनांक 18 अप्रैल को एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

एसपी ग्रामीण ने कार्यालय, मालखाना, भोजनालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने हथियारों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए और भोजनालय में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के साथ आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में खड़े वाहनों की भी जांच की गई और विशेष रूप से अज्ञात वाहनों से संबंधित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही पूरे परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Previous News

मथुरा: बाल श्रम के खिलाफ श्रम विभाग का अभियान, 5 बच्चे मुक्त, दुकानदारों पर जुर्माना

Next News

आस्था का महापर्व आज से शुरू, गंगोत्री–यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे