Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: बाल श्रम के खिलाफ श्रम विभाग का अभियान, 5 बच्चे मुक्त, दुकानदारों पर जुर्माना

मथुरा में बाल श्रम के खिलाफ शनिवार को श्रम विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई श्रम प्रवर्तन अधिकारी एम. पाल के निर्देशन में दोपहर करीब 2 बजे की गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने अलग-अलग दुकानों पर करीब 5 बच्चों को मजदूरी करते हुए पाया, जिन्हें तुरंत मौके से मुक्त कराया गया। इसके बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई और नोटिस भी जारी किए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

मथुरा पहुंचे अनिल शास्त्री, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, विपक्ष पर कार्रवाई को बताया लोकतंत्र के खिलाफ

Next News

एसपी ग्रामीण ने किया थाना महावन का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा और दिए दिशा-निर्देश