Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाने के स्टाफ रूम में फंदे से लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना परिसर में तैनात 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल ज्योति पासवान का शव स्टाफ रूम में फंदे से लटका मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, महिला कांस्टेबल मूल रूप से महराजगंज जिले की रहने वाली थीं। उनका परिवार वर्तमान में कानपुर में रहता है। सूचना मिलने के बाद परिजन बहराइच के लिए रवाना हो गए। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कैसरगंज के क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी

Previous News

मथुरा पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी अनुराग चौधरी बने निरीक्षक, डीएम-एसएसपी ने कंधों पर लगाए स्टार

Next News

सीएम योगी का बड़ा ऐलान! मुरादाबाद के 'लाइनपार' का बदलेगा नाम, कांग्रेस के पूर्व विधायक दाऊ दयाल खन्ना के नाम पर होगी नई पहचान