Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
151 किलो फूलों की वर्षा के बीच विदा हुए दरोगा महिपाल सिंह, फरह थाने में भावुक हुआ विदाई समारोह

मथुरा। थाना फरह में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को भव्य एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों और परिजनों ने उनके लंबे एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

समारोह में महिपाल सिंह के साथ पूर्व में कार्य कर चुके पुलिसकर्मी और सहयोगी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। आयोजन का सबसे विशेष आकर्षण 151 किलो फूलों की वर्षा रही, जिसके बीच महिपाल सिंह को यादगार विदाई दी गई। इस भावुक पल में मौजूद लोगों ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ उनके सम्मान में अपना स्नेह व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में महिपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में बिताए वर्षों की यादें उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगी। उन्होंने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों के स्नेह एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous News

वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब! राधा दामोदर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जलयात्रा महोत्सव

Next News

मथुरा पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी अनुराग चौधरी बने निरीक्षक, डीएम-एसएसपी ने कंधों पर लगाए स्टार