Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बाद स्टेशन: ओएचई वायर बॉक्स में आग से रेलवे सिग्नल फेल, आधा दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्ट

मथुरा के बाद रेलवे स्टेशन के पास बीती रात ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) वायर बॉक्स में अचानक आग लग गई, जिससे आगरा रूट की रेल लाइन के सिग्नल सिस्टम प्रभावित हो गए। घटना के कारण रेलवे संचालन बाधित हो गया और करीब आधा दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।

इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनों को अछनेरा मार्ग और अन्य वैकल्पिक रूट से गुजारा गया। इनमें प्रयागराज–लालगढ़ एक्सप्रेस, जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पटना–कोटा एक्सप्रेस और अछनेरा–होशियारपुर एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल रहीं।

भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेनों के संचालन को नियंत्रित करने के लिए तुरंत रूट डायवर्जन किया गया, लेकिन मथुरा जंक्शन पर यात्रियों को लंबे इंतजार और असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

अलीगढ़: स्मार्ट मीटर के विरोध में लाल दिग्गी बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन, सपा ने दिया समर्थन

Next News

मथुरा पहुंचे अनिल शास्त्री, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, विपक्ष पर कार्रवाई को बताया लोकतंत्र के खिलाफ