Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अलीगढ़: स्मार्ट मीटर के विरोध में लाल दिग्गी बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन, सपा ने दिया समर्थन

अलीगढ़ के सिविल लाइन स्थित लाल दिग्गी बिजली घर पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलिंग और आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं, जिससे आम जनता परेशान है।

लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिससे उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और आंदोलन का समर्थन किया।

सपा नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर जनता के लिए सुविधा नहीं बल्कि “आर्थिक बोझ” बनते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।

Previous News

आगरा: लव जिहाद और धर्मांतरण के विरोध में विहिप-बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Next News

बाद स्टेशन: ओएचई वायर बॉक्स में आग से रेलवे सिग्नल फेल, आधा दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्ट