Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बलदेव में तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार! पति-पत्नी समेत तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कृष्ण पुत्र रामभरोसी, निवासी धौलपुर, अपनी पत्नी और साले के साथ बाइक से सादाबाद स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे बलदेव पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर फिसल गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों ने घायलों के मोबाइल फोन से उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी। फिलहाल तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने भी घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा! VIP इलाके में बन रहा था आरोपी लवकुश मिश्रा का आलीशान मकान

Next News

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन! यमुना एक्सप्रेसवे पर जुटे किसान, YEIDA के नाम सौंपा ज्ञापन