Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 27 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी अलर्ट! डॉक्टरों और कर्मचारियों ने सीखा आग से निपटने का तरीका

देशभर में लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में शनिवार को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और अन्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई।

वीओ:
प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय किस प्रकार शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही फायर सेफ्टी उपकरणों के सही उपयोग और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, फार्मासिस्टों और अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पताल परिसर को किसी भी संभावित अग्निकांड की स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार करना रहा।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम पहले से मौजूद हैं, लेकिन किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण देना बेहद आवश्यक है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत और सही कार्रवाई की जा सके।

Previous News

4 लाख की चोरी, नामजद आरोप... फिर भी कार्रवाई नहीं! इंसाफ के लिए SSP कार्यालय के चक्कर काट रहा पीड़ित

Next News

मथुरा में जल्द निकलेगी 786 पदों पर आंगनबाड़ी भर्ती! कार्यकर्ता और हेल्पर बनने का सुनहरा मौका