Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 27 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
4 लाख की चोरी, नामजद आरोप... फिर भी कार्रवाई नहीं! इंसाफ के लिए SSP कार्यालय के चक्कर काट रहा पीड़ित

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र से पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। गांव उस्फार में हुई लाखों रुपये की चोरी के एक सप्ताह बाद भी पीड़ित को न्याय नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि उसने नामजद तहरीर दी, लेकिन अब तक न मुकदमा दर्ज हुआ और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

पीड़ित सत्यपाल के अनुसार, 18 जून की रात उनके घर में चोरी हुई, जिसमें करीब 4 से 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 5 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। उनका दावा है कि घटना के दौरान उन्होंने अपने पड़ोसी रेनू और कन्हैया को घर से निकलकर भागते हुए देखा।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने तत्काल डायल-112 और थाना हाईवे पुलिस को सूचना दी तथा नामजद तहरीर भी दी। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। न्याय की आस में अब वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

वहीं, थाना हाईवे पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है और संदिग्धों के घरों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

नैनीताल: नैना देवी मंदिर के पास फिर मिला शव! 24 घंटे में दूसरी घटना से मचा हड़कंप

Next News

जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी अलर्ट! डॉक्टरों और कर्मचारियों ने सीखा आग से निपटने का तरीका