Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 27 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मोहर्रम पर SSP का 'सोलो पेट्रोल'! अकेले बाइक से सड़कों पर उतरे, खुद संभाली सुरक्षा की कमान

मथुरा में मोहर्रम का पर्व इस वर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संभाली। एसएसपी अकेले बाइक पर सवार होकर शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करने निकले और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।मोहर्रम के अवसर पर एसएसपी श्लोक कुमार ने डीग गेट समेत शहर के कई संवेदनशील इलाकों का बाइक से भ्रमण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों की मुस्तैदी परखी तथा उन्हें सतर्कता, अनुशासन और आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी, प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क पुलिसिंग के चलते जिलेभर में मोहर्रम के ताजिया जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। एसएसपी की इस कार्यशैली की स्थानीय बुद्धिजीवियों और मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी और बेहतर प्रबंधन से पूरे जिले में भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था की मजबूत मिसाल देखने को मिली।

Previous News

मथुरा में मुहर्रम - ताजियों के साथ उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सुरक्षा में निकले जुलूस

Next News

भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! पोस्टमार्टम में 5 गोलियां लगने की पुष्टि, जांच पर उठे सवाल