Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रॉन्ग साइड का कहर! ई-रिक्शा ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर पलटा वाहन

मथुरा के मल्टी लेवल पार्किंग के पास पीएल सर्राफ हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे एक ई-रिक्शा ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के चलते कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Previous News

महावन थाने के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर! ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल

Next News

BREAKING NEWS: खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात! बनेगा नया रेलवे स्टेशन, सफर होगा आसान