Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महावन थाने के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर! ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसा महावन थाने के समीप सुबह करीब 10 बजे हुआ, जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान प्रकाश, निवासी टाउनशिप, मथुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रकाश ई-रिक्शा लेकर सवारी लेने के लिए महावन जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए ट्रैक्टर ने उसके ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही महावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

दुर्घटना के चलते कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारु कराया। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Previous News

कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल! मथुरा में संगठन मजबूत करने पर मंथन, बूथ स्तर तक पहुंचने की रणनीति

Next News

रॉन्ग साइड का कहर! ई-रिक्शा ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर पलटा वाहन