Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS: खान सर की कोचिंग में लगी आग! क्लास छोड़ जान बचाकर भागे छात्र, मचा हड़कंप

बिहार की राजधानी पटना में मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही इमारत में धुआं भर गया, जिसके बाद सैकड़ों छात्र-छात्राओं को तत्काल बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, आग कोचिंग संस्थान के बिजली कक्ष (इलेक्ट्रिसिटी रूम) में लगी। देखते ही देखते धुआं पूरे परिसर में फैल गया, जिससे कक्षाओं में मौजूद छात्रों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कोचिंग स्टाफ ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और बाद में दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। घटना के बाद फायर विभाग और प्रशासन ने पूरे परिसर का निरीक्षण शुरू कर दिया है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब हाल के दिनों में कोचिंग संस्थानों की फायर सेफ्टी को लेकर देशभर में सख्त जांच अभियान चलाया जा रहा है।

फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

BREAKING NEWS: राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा घटनाक्रम! चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Next News

BREAKING NEWS: टोल प्लाजा में घुसा LPG टैंकर, भीषण धमाके के बाद लगी आग, कई लोग झुलसे