Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS: राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा घटनाक्रम! चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने कथित तौर पर मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौंपा है।

यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है, जब मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई तेज हुई है।

सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के दोनों पदाधिकारियों ने जांच की निष्पक्षता बनाए रखने और नैतिक आधार पर पद छोड़ने का फैसला लिया है। हालांकि जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच जारी रखे हुए हैं और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर ट्रस्ट के अगले कदम और जांच एजेंसियों की आगामी कार्रवाई पर टिकी है।

Previous News

बुलंदशहर: जहांगीराबाद में दुस्साहस! छत पर चढ़कर 13 वर्षीय नाबालिग से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी फरार

Next News

BREAKING NEWS: खान सर की कोचिंग में लगी आग! क्लास छोड़ जान बचाकर भागे छात्र, मचा हड़कंप