Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बी प्राक ने राधारमन लाल जू के चरणों में गाया भजन, भाव-विभोर हुए हजारों श्रद्धालु

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर वृंदावन स्थित ठाकुर राधारमन मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से पहुंचे हजारों भक्तों ने ठाकुर राधारमन लाल जू के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर पूरे दिन राधे-राधे के जयघोष से गूंजता रहा।

इस बीच प्रसिद्ध बॉलीवुड और भजन गायक बी प्राक भी बुधवार शाम वृंदावन पहुंचे और ठाकुर राधारमन लाल जू के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद बी प्राक ने मंदिर परिसर में अपनी मधुर आवाज़ में भजन प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

बी प्राक के भजन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्त भी भजनों की धुन पर भगवान की भक्ति में डूबे नजर आए।

बताया जाता है कि बी प्राक की वृंदावन धाम और ठाकुर राधारमन लाल जू के प्रति गहरी आस्था है और वह समय-समय पर यहां दर्शन के लिए आते रहते हैं।

Previous News

अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल का जोरदार विरोध! काली झंडियां, पुतला दहन और 'वापस जाओ' के गूंजे नारे

Next News

BREAKING NEWS: वायरल वीडियो के बाद कालीचरण मिठाई पर छापा! बर्फी का सैंपल जांच के लिए भेजा