Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS: चमोली में बारिश बनी आफत! बादल फटने जैसे हालात, सड़कें बहीं, कई गांवों का संपर्क टूटा

उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। नारायणबगड़ क्षेत्र में तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और उफनते नालों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के चलते कई संपर्क मार्ग बह गए हैं, जबकि पहाड़ियों से लगातार मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। कई इलाकों में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों को खोलने और फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी यात्रियों को मौसम अपडेट के अनुसार ही सफर करने की सलाह दी गई है।

Previous News

मोहर्रम को लेकर मथुरा पुलिस अलर्ट! SSP ने सड़कों पर उतरकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Next News

BREAKING NEWS: 28 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग! अब भालुओं की गुफाओं और झील में खोजी जा रही लापता ट्रैकर बबीता