Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
8 साल की उम्र में त्यागा घर, आज 62वें वैराग्य महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

धर्मनगरी वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज का 62वां वैराग्य महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में दूर-दूर से आए संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर पूज्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आश्रम के महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज ने मात्र 8 वर्ष की अल्पायु में गृहत्याग कर वैराग्य धारण किया था। तब से उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भक्ति, साधना और सनातन धर्म की सेवा को समर्पित कर दिया।

महोत्सव के अवसर पर ठाकुर श्री राधा ललित बिहारी जू महाराज को आकर्षक आम के बंगले में विराजमान कराया गया। पूरे आश्रम को भव्य सजावट से सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, अखंड संकीर्तन, भव्य भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्ति रस से सराबोर वातावरण में श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए और पूरा आश्रम राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा।

आयोजकों ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और सनातन संस्कृति के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

Previous News

कंकाली स्थित पुरातत्व विभाग परिसर 11 दिन अंधेरे में! बिजली विभाग की लापरवाही से सूखने लगे हजारों पेड़-पौधे

Next News

अतिक्रमण पर कब चलेगा बाबा का बुलडोजर? संत ने उठाए सवाल, 22 फीट का रास्ता सिमटकर रह गया 10 फीट