Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
फट गईं नसें और बहता रहा खून: एक्सप्रेसवे हादसे में दरोगा की पीएम रिपोर्ट आई

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर भाजपा विधायक राजेश चौधरी के एस्कॉर्ट वाहन की दुर्घटना में घायल हुए उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गया है। रिपोर्ट के अनुसार हादसे में उनके सीने और पेट में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे शरीर के अंदर अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि 21 जून को यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक राजेश चौधरी के काफिले के सुरक्षा वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एस्कॉर्ट वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घायल उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि पेट और सीने में लगी चोटों के कारण नसें फट गईं और लगातार रक्तस्राव होता रहा, जो उनकी मौत का प्रमुख कारण बना।

इस हादसे में अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे, जिनका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। वहीं हादसे की जांच जारी है और ट्रक चालक की भूमिका को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

रोज खुलता है एक दानपात्र, हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा चढ़ावा! अब जांच की मांग तेज - डिंपल यादव

Next News

हरियाणवी सिंगर ने संतों के चरणों में टेका माथा, देवकीनंदन ठाकुर और अनिरुद्धाचार्य का लिया आशीर्वाद