Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 23 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लखनऊ अग्निकांड पर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले- मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन?

लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह केवल हादसा नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्थाओं की बड़ी विफलता है। इतने बड़े हादसे के बाद सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर मासूम बच्चों और युवाओं की जान जाने का जिम्मेदार कौन है।

अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दर्दनाक घटना की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा मानकों का पालन कराया गया होता तो शायद इतनी बड़ी जनहानि नहीं होती।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नियम-कानून केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल कार्रवाई का दिखावा नहीं बल्कि ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

गौरतलब है कि लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Previous News

मथुरा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई; 29 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Next News

अपहरण की कोशिश के बाद SSP दफ्तर पहुंचा परिवार, पुरानी संदिग्ध मौतों को लेकर लगाए सनसनीखेज आरोप