Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 23 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: आगरा के कोचिंग सेंटर में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप, धुआं उठते ही सड़क पर दौड़े छात्र-छात्राएं

आगरा में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की अफवाह फैलते ही छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। अचानक फैली सूचना के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाएं छोड़कर बाहर की ओर दौड़ पड़े। कुछ देर के लिए पूरे परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल पैदा हो गया।

बताया जा रहा है कि हाल ही में लखनऊ के भीषण कोचिंग अग्निकांड के बाद छात्र और अभिभावक पहले से ही भय और तनाव में हैं। ऐसे में आग की अफवाह फैलते ही छात्रों ने बिना देर किए भवन से बाहर निकलना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों को तत्काल बाहर निकालने में सहयोग किया।

सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे भवन की जांच कराई गई। जांच के दौरान कहीं भी आग लगने की पुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जांच में मामला केवल अफवाह का निकला, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए।

गौरतलब है कि लखनऊ में हुए हालिया अग्निकांड में कई लोगों की जान जाने के बाद प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। ऐसे माहौल में आग की एक अफवाह ने भी छात्रों के बीच दहशत फैला दी।

Previous News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता-अखंडता की अमर प्रेरणा: केशव प्रसाद मौर्य

Next News

नगर निगम के संभव दिवस में पहुंचीं 7 शिकायतें, एक समस्या का मौके पर हुआ समाधान