Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 23 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नगर निगम का महा सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी, अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर

मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा विशेष महा सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहा। अभियान के तहत सौंख रोड तिराहा से भूतेश्वर चौक होते हुए नए बस स्टैंड तक व्यापक स्तर पर सफाई कार्य और अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीमों ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

अभियान के दौरान क्षेत्र के नालों की विशेष सफाई कराई गई ताकि जल निकासी व्यवस्था बेहतर हो सके और बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। इसके अलावा सार्वजनिक मार्गों और नालों पर अवैध रूप से बनाए गए रैंपों को भी तोड़कर हटाया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।

अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करने की अपील की।

नगर निगम का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण और शहर की बेहतर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सफाई, अतिक्रमण नियंत्रण और जन-जागरूकता से जुड़े अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि मथुरा-वृंदावन को एक स्वच्छ और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

Previous News

वैश्य समाज का राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन, 100 प्रत्याशी उतारने का ऐलान; जुलाई में मथुरा में होगा महाकुंभ

Next News

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 4 महासचिव बदले गए, राहुल-खड़गे की रणनीति पर लगी मुहर