Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 23 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वैश्य समाज का राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन, 100 प्रत्याशी उतारने का ऐलान; जुलाई में मथुरा में होगा महाकुंभ

वृंदावन। भारतीय वैश्य महासभा की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को वृंदावन स्थित होटल बसेरा ब्रजभूमि में आयोजित की गई, जिसमें समाज की राजनीतिक भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में वैश्य समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है, जिसके कारण समाज को आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए आगे आने का आह्वान किया।

बैठक में सबसे बड़ा ऐलान करते हुए रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आगामी चुनावों में वैश्य समाज के 100 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा और उन्हें विजयी बनाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वैश्य समाज केवल मतदान तक सीमित न रहकर नीति निर्माण और सत्ता में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करे।

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय (बंटी बाबू) ने बताया कि संगठन का ढांचा प्रदेश के 41 जिलों में तैयार किया जा चुका है और अगले दो महीनों में इसे पूरे उत्तर प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा। वहीं वैश्य नेता अनिल अग्रवाल ने समाज से अपील की कि वे राजनीतिक रूप से जागरूक होकर अपने उम्मीदवारों का समर्थन करें और समाज की एकता को मजबूत बनाएं।

बैठक में जिला प्रभारी ऋषि गुप्ता ने जानकारी दी कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में मथुरा में विशाल वैश्य सम्मेलन, महाकुंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों वैश्य समाज के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन के माध्यम से समाज की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दिशा को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे।

Previous News

अब तिरुपति की तर्ज पर मिलेगा प्रसाद! बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी नई सुविधा

Next News

नगर निगम का महा सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी, अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर