Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 23 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मोहर्रम को लेकर महावन में अलर्ट पुलिस प्रशासन, एसपी ग्रामीण ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मथुरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने महावन कस्बे का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मोहर्रम के प्रस्तावित जुलूस मार्गों का स्थल निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों और समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

शिया समुदाय के प्रतिनिधि सैयद नजफ रिजवी ने बताया कि मोहर्रम का जुलूस बड़े इमामबाड़ा से प्रारंभ होकर व्यापारी मोहल्ला, बस स्टैंड होते हुए कर्बला तक निकाला जाएगा। जुलूस में शिया समुदाय के लगभग 70 लोगों के शामिल होने की संभावना है, वहीं अन्य समुदायों के लोगों की भी सहभागिता रहेगी। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि 23 जून से 26 जून तक निकलने वाले मोहर्रम जुलूसों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल के साथ जुलूस मार्गों पर पैदल गश्त की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर थाना महावन प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा, नईम, कासिम रिजवी, नजफ रिजवी, इमरान रिजवी, सोहिल मॉरिशस, मौलाना मजहर, रिहान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की भी अपील की।

Previous News

अमरनाथ यात्रियों की सेवा को राया से रवाना हुई खाद्य सामग्री, 15वें विशाल भंडारे की तैयारियां तेज

Next News

शादी के महज एक महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में कार न मिलने पर हत्या का आरोप