Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 22 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन पुलिस ने डकैती की बड़ी वारदात टाली, राजस्थान के पांच बदमाश हथियार और औजारों सहित गिरफ्तार

मथुरा की गोवर्धन थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती की योजना बना रहे राजस्थान के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, चाकू तथा डकैती में इस्तेमाल होने वाले सब्बल, पेचकस और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार तड़के क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति सकीतरा की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते पर एकत्र होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और पांच बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक, राकेश, सोनू, हर्षित और रतन उर्फ टल्लू के रूप में हुई है, जो राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चाकू तथा तिजोरी तोड़ने और डकैती की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों से अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Previous News

रोहतक में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 3 गैस सिलेंडरों में धमाके से दहला इलाका

Next News

ससुराल ले जाने से पहले उजड़ गया सुहाग, तेज रफ्तार कार ने छीनी पति की जिंदगी