Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 21 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
व्रत खोलने के लिए पी फ्रूटी, बिगड़ी तबीयत और चली गई जान! 33 वर्षीय युवक की मौत से हड़कंप

हरियाणा के फरीदाबाद में एक 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिवार का दावा है कि व्रत खोलने के दौरान पैक्ड मैंगो ड्रिंक (फ्रूटी) पीने के कुछ ही समय बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मृतक की पहचान अंकुश के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद के हनुमान नगर क्षेत्र का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार को व्रत पर था और रात में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फ्रूटी पीकर व्रत खोला था। इसके कुछ ही देर बाद उसे उल्टियां शुरू हो गईं और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी।

परिजन पहले उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में दिल्ली के बड़े अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत और बिगड़ गई तथा उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Previous News

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप, अकासा एयर की फ्लाइट में मिला संदिग्ध नोट

Next News

वृंदावन में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, तीन चेन स्नेचर घायल; इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली