Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 19 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: कार-बस की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र के निकट एक कार और रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार परमहंस पांडे और उनके पुत्र पुष्पेंद्र पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक औरैया जनपद के दिबियापुर स्थित विकास कुंज के निवासी बताए गए हैं।

परिजनों के अनुसार दोनों एक पाइप कंपनी में कार्यरत थे और किसी कार्य से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया और घर में मातमी माहौल छा गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर चिंता का विषय बन गए हैं। तेज रफ्तार और सड़क पर जरा सी चूक कई परिवारों की खुशियां उजाड़ रही है।

Previous News

बालू खनन के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Next News

ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: कुकर्म का विरोध करने पर मासूम की हत्या, बाबा समेत 3 गिरफ्तार