Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 18 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृद्धाश्रम में गूंजा योग का संदेश, बुजुर्ग महिलाओं ने किया योगाभ्यास और पाया स्वास्थ्य लाभ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग जागरूकता कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को महाविद्या स्थित वृद्धाश्रम में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।

जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. डिगंबर सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। योग प्रशिक्षक एवं मास्टर ट्रेनर पारुल शर्मा ने वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया।

इस दौरान पारुल शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। योग बढ़ती उम्र में होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने के साथ-साथ तनाव को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में भी सहायक है।

योग सत्र में उपस्थित बुजुर्ग महिलाओं ने पूरे उत्साह और लगन के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने योग के लाभों को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है, जो हर आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभदायक है।

Previous News

काशी स्टेशन के विस्तार पर नया विवाद! 20 जून तक मस्जिद हटाने का नोटिस

Next News

कैंटीन संचालक हत्याकांड में बड़ा फैसला: महिला समेत दो शूटरों को उम्रकैद, 4.5 लाख का जुर्माना