Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 18 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन बिजली हादसे से नहीं लिया सबक! जन्मभूमि गेट नंबर-2 पर गिरासू बिजली पोल दे रहा बड़े हादसे को न्योता

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मार्ग पर झूलती केबलें और अस्थिर पोल से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में भय, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा विद्युत विभाग


वृंदावन में करंट लगने से श्रद्धालु की दर्दनाक मौत के मामले के बाद भी विद्युत विभाग सबक लेने को तैयार नहीं दिख रहा है। ताजा मामला मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के द्वितीय गेट मार्ग का है, जहां विद्युत विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण देती नजर आ रही है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु इसी मार्ग से मंदिर दर्शन के लिए गुजरते हैं, लेकिन यहां लगा बिजली का पोल असुरक्षित स्थिति में खड़ा है।स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समय पहले यहां लगा पुराना विद्युत पोल हटाकर नया पोल लगाया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि नए पोल को किसी प्रकार का सपोर्ट नहीं दिया गया है। पोल अस्थिर स्थिति में खड़ा है और कभी भी गिर सकता है। इतना ही नहीं, पोल से निकली बिजली की केबलें दुकानों के सामने नीचे की ओर झूलती हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या की शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों से की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही वाले इस क्षेत्र में यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Previous News

पेड़ पर लटकी मिली चाचा की लाश, भतीजी को भगाकर ले जाने वालों पर हत्या का आरोप

Next News

काशी स्टेशन के विस्तार पर नया विवाद! 20 जून तक मस्जिद हटाने का नोटिस