Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 17 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गुजरात में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी यात्री बस, 6 की मौत, 26 से ज्यादा घायल

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार यात्री बस हाईवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बचावकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि चालक को खड़े ट्रक का अंदाजा नहीं लग पाया, जिसके चलते यह भीषण टक्कर हुई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने यातायात बहाल कर खुलवाया।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हाईवे पर खड़े वाहनों के प्रति सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत आशा कार्यकर्ताओं को मिला विशेष प्रशिक्षण

Next News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी संग्राम! कोटा में पोस्टर हटाने पर भड़के अशोक गहलोत