Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 17 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत आशा कार्यकर्ताओं को मिला विशेष प्रशिक्षण

गोवर्धन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोवर्धन में बुधवार को 15 जून से 21 जून तक आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को विशेष योग प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन भी बेहतर रहता है। प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा और स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। नियमित योग करने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं और उनके माध्यम से योग का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित सभी आशा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया गया।

Previous News

प्रेमी के इशारे पर पत्नी बनी कातिल! पति को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

Next News

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी यात्री बस, 6 की मौत, 26 से ज्यादा घायल