Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 16 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
फरह में ‘12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण’ अभियान का आयोजन, सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फरह विकास खंड कार्यालय में "12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण अभियान" के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।


विकास खंड कार्यालय फरह के चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश, विधायक प्रतिनिधि बलदेव, ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रवीन कुमार झा, सप्लाई इंस्पेक्टर पवन चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री आकाश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह तरकर, जिला मंत्री सुरेश तरकर, मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मनीष ओझा, एडीओ पंचायत थान सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रामकुमार सचिव ने किया। वक्ताओं ने सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। साथ

Previous News

उपनिबंधक ऋचा शुक्ला ने संभाला कार्यभार, विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Next News

जिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ, डॉक्टरों की कमी के बावजूद दुरुस्त मिलीं व्यवस्थाएं