Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 16 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रज प्रेस क्लब की विशाल पत्रकार गोष्ठी 19 जून को, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय होंगे शामिल

मथुरा में ब्रज प्रेस क्लब द्वारा 19 जून को एक विशाल पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। हिंदी पत्रकारिता विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय सहित देश के कई वरिष्ठ पत्रकार, जनप्रतिनिधि और मीडिया जगत से जुड़े गणमान्य लोग भाग लेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वीओ:
ब्रज प्रेस क्लब के तत्वावधान में 19 जून को सुबह 10 बजे मथुरा स्थित बृजवासी रॉयल होटल के सभागार में एक भव्य पत्रकार गोष्ठी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय हिंदी पत्रकारिता रहेगा, जिसमें पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और सामाजिक दायित्वों पर चर्चा की जाएगी।

आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा रास बिहारी, हेमंत तिवारी सहित देश के वरिष्ठ पत्रकार और अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने ब्रज क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों तथा समाज चिंतकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Previous News

गुरुग्राम में बड़ा एक्शन! 13 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, अब होगी देश से वापसी

Next News

तीन बच्चों की मां की रहस्यमय मौत, ससुराल में मिला संदिग्ध शव