Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 16 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रेमी से शादी की जिद पर हाथरस पहुंची युवती, घर लौटने से किया इनकार

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के रमनपुर मोहल्ले में उस समय हलचल मच गई जब लखीमपुर खीरी की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती ने स्पष्ट कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और किसी भी कीमत पर वापस घर नहीं जाएगी।


हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के रमनपुर मोहल्ले में प्रेम प्रसंग का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी निवासी एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे विवाह करने की मांग करने लगी। युवती का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताना चाहती है और अब अपने घर वापस नहीं जाना चाहती।

बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात करीब तीन वर्ष पहले नोएडा में हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। युवती का आरोप है कि उसके परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और यदि वह घर लौटती है तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।

वहीं युवक ने भी युवती के साथ रहने और उसे अपनाने की इच्छा जताई है। घटना की जानकारी मिलने पर युवती का भाई भी हाथरस पहुंचा और उसे समझाकर घर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपने फैसले पर अड़ी रही।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा युवती के बयान और उसकी इच्छा के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

Next News

राम मंदिर दान गबन मामले की जांच तेज, SIT टीम पहुंची अयोध्या