Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 14 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, बचाने गया किशोर भी लापता; गांव में मचा कोहराम

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के नयापुरवा मजरा हलिया गांव में नदी में नहाने गए दो बच्चों के डूब जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि प्रशासन और बचाव दल बच्चों की तलाश में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय भूरी नदी में नहाते समय अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए 16 वर्षीय अनंतराम तुरंत नदी में कूद पड़ा। हालांकि किशोरी को बचाने के प्रयास में वह भी गहरे पानी में समा गया और दोनों लापता हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बेटी को बचाने और तलाशने के लिए उसकी मां भी नदी में उतर गईं, लेकिन वह भी डूबने लगीं। इसी दौरान एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच गई।

घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था।

प्रशासन ने बचाव अभियान को तेज करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमों को भी बुलाया है। दोनों टीमें नदी में व्यापक खोज अभियान चला रही हैं।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन बच्चों के मिलने की उम्मीद में नदी किनारे डटे हुए हैं, जबकि प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहा है।

Previous News

अवैध संबंधों का राज छिपाने के लिए युवती की हत्या, शव नदी में फेंका; पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Next News

देशी शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का हंगामा, सड़क जाम कर जताया आक्रोश