Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 14 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, उपलब्धियां गिनाने पहुंचे भाजपा नेता; भूतेश्वर अखाड़े के पहलवानों ने उठाई विकास की मांग

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया। इस दौरान सहकारी समिति एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी दी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान निरंजन सिंह धनगर भूतेश्वर अखाड़े भी पहुंचे, जहां अखाड़े के पहलवानों और खिलाड़ियों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ अपने अखाड़े की समस्याओं और विकास की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।

पहलवानों ने बताया कि ब्रजभूमि में मल्लयुद्ध की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है और आज भी यहां के खिलाड़ी कठिन परिश्रम कर इस गौरवशाली परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भूतेश्वर अखाड़े के पहलवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर ब्रज और देश का नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अखाड़े के विकास की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।

खिलाड़ियों ने कहा कि अखाड़े में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता और अखाड़े के समग्र विकास की मांग रखी।

इस पर निरंजन सिंह धनगर ने खिलाड़ियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं और मांगों को सरकार तथा संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और अखाड़े के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

आश्वासन मिलने के बाद खिलाड़ियों और पहलवानों ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

Previous News

एसी रिपेयरिंग दुकान में भीषण आग, धमाकों से दहशत; लाखों का सामान जलकर राख

Next News

ब्रज कला चौपाल के चार वर्ष पूर्ण, सांस्कृतिक संध्या में बिखरे कला, संगीत और संस्कृति के रंग