Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 13 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पहुंचे मंत्री संदीप सिंह, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को मथुरा पहुंचे जनपद प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल इंडिया जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है और भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था, तकनीकी विकास और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा में लगातार वृद्धि हुई है, जिसका लाभ आम जनता को भी मिल रहा है।

राज्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव और गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ब्रज क्षेत्र के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए संदीप सिंह ने कहा कि पर्यटन, सड़क, पेयजल, यातायात और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ब्रज क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

अपने संबोधन के दौरान मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा सरकार की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के बल पर विकास की यात्रा आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बनेगी।

Previous News

जान जोखिम में डाल रेल ट्रैक पार कर रहे श्रद्धालु, गंदगी से भरा अंडरपास बना मुसीबत

Next News

ब्रजवासियों की सेवा भावना को डीएम ने किया नमन, चौरासी कोस परिक्रमा में निभा रहे अहम भूमिका