Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा सिकंदरा के परशुराम चौक पर विवाद, ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित परशुराम चौक पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने और कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद समाज में आक्रोश देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, कल परशुराम चौक पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जूते पहनकर नीला झंडा लगाने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। इसके बाद ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने देर रात मामला दर्ज किया।

पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे कार्रवाई और गिरफ्तारी की जाएगी। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर नारेबाजी कर रहे हैं।

भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के चलते माहौल को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है और भीड़ को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous News

अतरौली में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य जुलूस, कड़ी सुरक्षा में निकली रैली

Next News

जनगणना 2027 की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश