जनपद अलीगढ़ के कस्बा अतरौली में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच भव्य जुलूस एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ अंबेडकर पार्क, मोहल्ला सराय हकीम से हुआ, जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में जाकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए उन्हें समाज में समानता और न्याय का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में आदित्य बंसल एवं धनंजय तृतीय के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस बल तैनात रहा। पूरी रैली शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।