पटना। चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनकी कोचिंग संस्था को फायर सेफ्टी मानकों में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद 15 दिन का नोटिस जारी किया गया है। यदि निर्धारित समय में कमियों को दूर नहीं किया गया, तो कोचिंग संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में हुए फायर ऑडिट में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी कई कमियां सामने आईं। इसके बाद संबंधित विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से खान सर का नाम पहले से ही पटना में हुए कोचिंग सेंटर विवाद और फायरिंग मामले को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच फायर सेफ्टी को लेकर हुई कार्रवाई ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी संस्थानों को नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा